Ind vs sl odi : 138 रन में ऑल आउट हुई भारतीय टीम, श्रीलंका ने 2.0 से सिरीज पर किया कब्जा, तीसरे मैंच 110 से भारत को हराया

 
Ind vs sl odi : 138 रन में ऑल आउट हुई भारतीय टीम, श्रीलंका ने 2.0 से सिरीज पर किया कब्जा, तीसरे मैंच 110 से भारत को हराया

Ind vs sl odi : श्रीलंका ने भारत को आखिरी वनडे मैंच 110 से हरा दिया है। 1997 के बाद 2024 वह साल रहा जब श्रीलंका ने भारत के खिलाफ वनडे सिरीज में जीत हासिल की है।

ind vs sl odi : भारत बनाम श्रीलंका के बीच आज वनडे सिरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हरा दिया। वनडे सिरीज का आखिरी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। जहां श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में भारत के सामने 248 रनों का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रना सकी और ऑल आउट हो गई। इस प्रकार भारत को श्रीलंका से 110 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

श्रीलंका ने की शानदार शुरूआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम के बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत दिलाई। पुथम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए शानदार 89 रनों की पार्टनरशिप की। पुथम 65 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गये। तो दूसरी ओर फर्नाडो क्रीज पर टिके रहे। कुसल मेंडिस और फर्नांडो के बीच 94 गेंदों में 82 रन की साझेदारी हुई। रियान पराग ने फर्नांडो को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया। बताते चले कि फर्नांडों ने 96 रनों की शानदार पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से रियान पराग ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 3 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

1997 के बाद 2024 में भारत को हराया

श्रीलंका ने 1997 के बाद 2024 में भारत को वनडे मैच में हराया है। बताते चले कि 1997 में श्रीलंका ने भारत को 3-0 से हराया था। तो वहीं इस बार 2-0 से हराया है। श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए तीन मैचों के वनडे सिरीज में पहला मैच टाई हो गया था। जबकि दूसरा मैच 32 रनों से हराया था। तो वहीं तीसरा मैच 110 रनो से हराया है।

भारतीय बल्लेबाज एक के बाद एक लौटते रहे पवेलियन

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चला। एक के बाद एक खिलाड़ी पवेलियन लौटते रहे। भारत का पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा। वह 14 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गये। रोहित शर्मा 20 गेंद में 35 रन बनाकर चलते बने। इसी तरह ऋषभ पंच 6 और विरोट कोहली 20 तो अक्षर पटेल 2 रन ही बना सके और पवेलियन लौट गये। बात करें श्रेयस अय्यर की तो वह 8, रियान पराग 15 और शिवम दुबे 9 रन ही बना सके। वॉशिंगटन सुन्दर 30 तो कुलदीप यादव 6 रन बनाकर आउट हो गये। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट दुनिथ वेल्लालागे ने चटकाये। उन्होंने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिये। जबकि महिश तीक्षणा और जेफर 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। 

Tags

Share this story