IND vs SL ODI : श्रीलंका के साथ पहला वनडे मैच खेलने आज भारतीय टीम उतरेगी। जिसमें रोहित शर्मा के छक्कों पर सबकी नजर होगी।
IND vs SL ODI : भारत बनाम श्रीलंका के बीच वनडे का पहला मैच आज खेला जाएगा। तीन मैचों की इस सिरीज में फैंस की नजर सबसे ज्यादा रोहित शर्मा पर होगी। यदि रोहित शर्मा इस सिरीज में 14 छक्का लगा लेते हैं तो वह शाहिद अफरीदी का रिकार्ड ब्रेक करके श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली आज मैदान में खेलने उतरेंगे। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत दर्ज करने के बाद ये दोनों खिलाड़ी अभी रेस्ट कर रहे थे और अपनी फैमिली के साथ वेकेशन इंज्वॉय कर रहे थे। अब ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका पहुंच चुके हैं। जहां बीते दिनों प्रैक्टिस मैच में भाग लिये। दोनों ही खिलाड़ी प्रैक्टिस मैच में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए।
शाहिद अफरीदी का तोड़ देंगे रोहित रिकार्ड
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। जिन्होंने अब तक कुल 63 छक्के लगाए है। तो वहीं दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा है। जो अब तक 50 छक्के लगाए हैं। ऐसे में तीन मैचों की सिरीज में रोहित शर्मा को 14 छक्के और लगाने की दरकार है। यदि वह इसमें सफल होते हैं तो वह शाहिद अफरीदी का रिकार्ड ब्रेक करके पहले पायदान पर पहुंच जाएंगे। वह श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है। जिसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रियान पराग, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, खलिल अहमद, मोहम्मद सिराज शामिल है।
Tags
Share this story