Women's Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, UAE के खिलाफ T20 में बनाया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर

 
Rewa

यह टीम इंडिया का T20 में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है

Women's Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, UAE के खिलाफ T20 में बनाया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर

Women's Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया। चल रहे एशिया कप 2024 में संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से हराया। बता दें, भारतीय टीम ने यूएई को 202 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में यूएई की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 123 ही बना सकी।

बनाया नया रिकॉर्ड....

वहीं, भारत ने इस मुकाबले में 201 रन बनाकर नया रिकॉर्ड हासिल किया है। यह टीम इंडिया का T20 में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले टीम इंडिया का सर्वोच्च T20 स्कोर 198 रन था। 

6 साल पहले बनाया था सर्वोच्च स्कोर....

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 47 गेंद पर 66 रन बना कर आउट हुई। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं, रिचा घोषा ने भी 29 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली। पारी में 12 चौके और एक छक्का मारे। दोनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने मार्च 2018 में इंग्लैंड टीम के खिलाफ मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में 198 रनों बनाया था। वहीं, रिचा घोषा ने 64 रन बनाकर एक और रिकॉर्ड बना दिया। वे फिफ्टी लगाने वाली भारत की सबसे युवा विकेटकीपर बन गई हैं।  

हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष ने संभाला मोर्चा....

भारतीय टीम ने UAE के खिलाफ मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी की। स्मृति मंधाना जल्दी आउट हो गई, लेकिन शेफाली वर्मा ने 37 रन बनाए। पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद भारतीय पारी को हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष ने संभाला और अंजाम तक ले गए। वहीं, पहाड़ जैसे स्कोर के सामने यूएई बिखर गई।

Tags

Share this story