benefit of saffron milk for pregnent ladies : गर्भवती महिलाओं के लिए केसर वाला दूध बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन इसे कब पीना चाहिए चलिए जानते हैं डीटेल्स।
benefit of saffron milk for pregnent ladies : गर्भवती महिला को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान खाने पीने का विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। ऐसे में यह भी जरूरी होता है कि महिला को कब क्या खाना और पीना चाहिए। केसर का दूध गर्भवती महिला के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लेकिन इसका सेवन कब और कैसे करना चाहिए यह जानना भी अनिवार्य होता है। विशेशज्ञों का कहना है कि गर्भवती महिला को केसर का दूध सातवें महीने से ही शुरू करना चाहिए। सातवें महीने तक बच्चे का विकास हो चुका होता है। प्रेगनेंसी के अंतिम महीनों में होने वाली परेशानियों को दूर करने का भी काम केसर का दूध करता है। सबसे जरूरी यह भी है कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
दिन में एक बार ही केसर का दूध पीना चाहिए। अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कर लिया जाय तो नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। प्रेगनेंट महिला को केसर के दो से तीन रेशे दूध में मिला कर पीना चाहिए। इससे महिला और गर्भ में पल रहे शिशु को फायदा होगा। ध्यान रखें केसर के रेशे की मात्रा अधिक न हो। केसर के दूध में बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि प्रेगनेंट महिला के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।
कम होता है तनाव
केसर में पाया जाने वाले प्राकृतिक तत्व प्रेगनेंट महिला के लिए काफी उपयोगी होते हैं। प्रेगनेंट महिला को तनाव, चिड़चिड़ापन और अवसाद की समस्या सबसे अधिक रहती है। केसर वाले दूध का सेवन करने से महिला का मूड सही रहता है। उसे मानसिक तनाव और अवसाद की समस्या नहीं रहती।
पाचन रहता है दुरूस्त
केसर वाला दूध पीने से गर्भवती महिला का पाचन सही रहता है। पाचन क्रिया सही तरीके से होती है। इस दौरान महिला को होने वाली पेट की समस्याओं से भी निजात दिलाने का काम केसर वाला दूध करता है। अपच, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है केसर वाला दूध।
ब्लड प्रेसर कन्ट्रोल
केसर में पोटैशियम, क्रोसेटिन पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले ये तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने का काम करते हैं। इससे मां और उसके गर्भ में पल रहे शिशु को राहत मिलती है। देखने में आया है कि कई बार प्रेगनेंट महिला ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहती है। ऐसे में केसर वाला दूध ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।
अच्छी नींद
प्रेगनेंसी के दौरान महिला नींद न आने की समस्या बनी ही रहती है। इसमें प्रेगनेंट महिलाओं की मदद कर सकता है केसर वाला दूध। रात को सोने से पहले यह दूध पीने से बेहतर नींद आती है। इसे पीने से शारीरिक और मानसिक थकान दूर हो जाती है। केसर वाले दूध में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने वाले गुण होते हैं। सेरोटोनिन नींद के लिए बेहतर माना जाता है।
Tags
Share this story