आयुर्वेदिक पौधे का नाम सत्यानाशी, नाम की तरह रोगों का करता है नाश

 
Satya

बहुत ही आसानी से हर जगह उपलब्ध हो जाता है सत्यानाशी का पौधा

हमारे आसपास कई ऐसी जड़ी बूटियां पाई जाती हैं जिनमे आज भी कई रोगों को दूर करने की क्षमता होती है। लेकिन हम जानकारी के अभाव में जड़ी बूटी पौधों को बेकार समझते हैं। इन्हीं जड़ी बूटियो में एक है सत्यानाशी का पौधा। यह बहुत काम का है। सत्यानाशी के पौधे में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें पुरानी खांसी, पीलिया तथा पेट दर्द जैसी समस्या को दूर करने की क्षमता होती है इसका अलग-अलग तरीके से अलग-अलग रोगों में उपयोग किया जाता है। आइए इसके संबंध में जानकारी प्राप्त करें।

सत्यानाशी के पौधे के संबंध में बताया गया है कि यह सड़क किनारे उगने वाला पौधा है। इसके पूरे पौधे और पत्तों में भी कांटे पाए जाते हैं। सत्यानाशी के पौधे मे पीले रंग का फूल निकलता है। फूल को तोड़ने पर सफेद दूध निकलता है। इस दूध का भी औषधि उपयोग किया जाता है।

बताया गया है कि अगर किसी को काफी दिनों से खांसी आ रही है। उसका स्वांस चल रहा है ऐसी स्थिति में सत्यानाशी के पौधे की जड़ को पानी में उबालकर काढे की तरह सेवन करना चाहिए। इससे आराम मिलता है।

इसी तरह बताया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति पीलिया रोग से ग्रसित है तो उसे भी सत्यानाशी का पौधा रोग से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए सत्यानाशी के तेल में गिलोय का जूस मिलाकर सेवन करना होगा।

पेट दर्द की समस्या को दूर करने के लिए सत्यानाशी के पौधे का दूध निकाल कर उसमें घी मिलाकर सेवन करना चाहिए। अवश्य ही पेट दर्द दूर हो जाता है। साथ में बताया गया है कि सत्यानाशी के पौधे को घर में भी लगाया जा सकता है। यह कटीला पौधा है लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक है।

Tags

Share this story