Hair Fall Stop Tips : फास्टफूड कर रहा युवाओं को गंजा, समय रहते बना लें दूरी, हेयर फाल डाइट में शामिल करें यह चीजें

 
Hair Fall Stop Tips : फास्टफूड कर रहा युवाओं को गंजा, समय रहते बना लें दूरी, हेयर फाल डाइट में शामिल करें यह चीजें

Hair Fall Stop Tips : आज के युवाओं का सबसे ज्यादा रूझान फास्टफूड की ओर है। जो इन्हें गंजा बनाने का काम कर रहा है। समय रहते इससे दूरी बनाना जरूरी हैं, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब कम आयु में अंकल कहलाएंगे।

Hair Fall Stop Tips : बालों का झड़ना अब आम समस्या बनती जा रही है। युवा वर्ग हेयर फाल की समस्या का सामना कर ही रहे थे। लेकिन अब इसमें 14-15 वर्षीय किशोर भी शामिल हो चुके हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा हेयर फाल की समस्या देखी जा रही है। काफी प्रयासों के बाद भी लोग यह नहीं जान पाते कि आखिर हेयर फाल का कारण है क्या! हालांकि कुछ बातों का अगर ध्यान दिया जाय तो हेयर फाल की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। क्योंकि बाल झड़ने का जो अहम कारण निकल कर सामने आ रहा है उसमें विटामिन्स की कमी प्रमुख है। आज के किशोरों का रूझान फास्टफूड की ओर ज्यादा है। इससे इन्हें स्वाद तो मिलता है। लेकिन पोशक तत्व और विटामिन्स नहीं। शरीर में राइबोफलेविन, बायोटिन, फोलेट और विटामिन की कमी बाल झड़ने का अहम कारण है। 

ऐसे रोकें हेयर फाल

हेयरफाल की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपने डाइट में ड्राई फूट्स शामिल करें। ऐसा करने से बाल झड़ने की समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। अखरोट, बादाम, फलैक्सीड, चिया सीड़ का सेवन बालों को मजबूती प्रदान करता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, सेलेनियम, विटामिन ई, जिंक पाया जाता है, जो कि बालों के लिए जरूरी होता है। इसलिए इनका सेवन करना चाहिए। 

दाल, पालक, तिल

पालक, दाल, तिल, मक्खन, मीट, मछली और सोयाबीन का सेवन भी बालों को काला और घना रखने में फायदेमंद है। यह काफी सस्ते और हर घर की पहुंच के अंदर होते हैं। इसलिए इनका नियमित तौर पर सेवन करना चाहिए। 

चुकंदर का जूस 

 चुकंदर का जूस पोशक तत्वों की कमी को दूर करने का काम करता है। जिनकी कमी से बालों के झड़ने की समस्या होती है। चुकंदर में विटामिन सी, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन पाया जाता है। ये तत्व बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही स्कैल्प को हेल्दी बनाने और हेयर क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम चुकंदर करता है। 

आंवला 

बालों को झड़ने में एक अहम कारण विटामिन सी की कमी होती है। आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंवला खाने और इसका जूस पीने से बालों को मजबूती मिलती हैं। आंवले के रस को स्कैल्प में लगाने से यह एक दवा की तरह काम करता है। 

नीम 

नीम को औशधीय पत्ती माना जाता है। हेयर फाल रोकने के लिए नीम की पत्तियों को उबाल कर उसका पेस्ट बनाया जाता है। बालों में शैंपू करने के बाद नीम के पेस्ट को बालों में लगाया जाना चाहिए। 30 मिनट बाद बालों को धो ले। सप्ताह में दो बार इसका उपयोग करना चाहिए।फास्टफूड कर रहा युवाओं को गंजा, समय रहते बना लें दूरी, हेयर फाल डाइट में शामिल करें यह चीजें

Tags

Share this story