मोहन यादव होंगे मप्र के नए सीएम, रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला व जगदीश देवड़ा होंगे डिप्टी सीएम
Dec 11, 2023, 17:25 IST
मोहन यादव होंगे नए सीएम
रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल व जगदीश देवड़ा होंगे डिप्टी सीएम
नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे विधानसभा अध्यक्ष
MP New CM : मप्र को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। मोहन यादव प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। सीएम के साथ ही इस बार प्रदेश को दो डिप्टी सीएम भी मिले हैं। जिसमें रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला व जगदीश देवड़ा शामिल है। ये दोनों नेता प्रदेश के डिप्टी सीएम पद की कमान सम्हालेंगे। तो वही नरेन्द्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे।
प्रदेश का मुखिया कौन होगा। इस पर पिछले एक सप्ताह से कयासों का दौर चल रहा था। अब इस पर विराम लग चुका हैं। पार्टी ने सर्वसम्मति से प्रदेश का नया मुखिया चुन लिया है। प्रदेश के सीएम मोहन यादव होंगे। डॉ. मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। उज्जैन दक्षिण क्षेत्र से विधायक हैं।
ये होंगे डिप्टी सीएम
प्रदेश को पहली बार दो नए डिप्टी सीएम मिलने जा रहे हैं। यह दो डिप्टी सीएम रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल व जगदीश देवड़ा हैं। बात करें रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला की तो वह शिवराज सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं।
कौन है मोहन यादव
मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव आरएसएस के बेहद करीबी माने जाते हैं। वह उज्जैन दक्षिण क्षेत्र से विधायक हैं। छात्र जीवन से उन्होंने राजनीति की शुरूआत कर दी थी। मोहन यादव की उज्जैन संभाग के बड़े नेताओं में गिनती होती हैं।
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम : मोहन यादव
जन्म की तारीखः 25 मार्च 1965
जन्म स्थानः उज्जैन, मध्यप्रदेश
पिता का नामः पूनमचंद यादव
मां का नामः लीलाबाई यादव
जीवनसाथी का नाम : सीमा यादव
शिक्षाः एमबीए, पीएचडी
रीवा से गहरा नाता
सूत्रों की माने तो प्रदेश के नए मुखिया मोहन यादव का रीवा से गहरा नाता हैं। रीवा में उनकी ससुराल हैं। ऐसे में प्रदेश की उन्हें कमान मिलने से रीवावासियों में खुशी की लहर हैं।