MP News : रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला का बढ़ा कद, बने उप मुख्यमंत्री

 
MP News : रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला का बढ़ा कद, बने उप मुख्यमंत्री

Rewa mla rajendra shukla deputy cm : नई सरकार में रीवा को मिला विशेष महत्व

Rewa mla rajendra shukla deputy cm :  पांचवी बार विधानसभा आम चुनाव 2023 में फतह हासिल करने वाले रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला (Rewa MLA Rajendra Shukla) को बड़ी जिम्मेदारी भाजपा द्वारा दी गई है। इस बार उन्हें मंत्री से उपर उप मुख्यमंत्री (rajendra shukla deputy cm) बनाया गया है। विंध्य क्षेत्र में भाजपा की सफलता के सूत्रधार माने जाने वाले राजेन्द्र शुक्ल को उनके कठोर परिश्रम एवं संगठन में सकारात्मक उर्जा संचार करने तथा साफ-सुथरी छवि के कारण उन्हें इस पद से नवाजा गया है। 

मोदी, शाह व नड्ड की तिकड़ी ने सबको चौकाया 

3 दिसम्बर को हुई मतगणना के बाद प्रचंड बहुमत से पुनः प्रदेश में जीतकर आए विधायकों की संख्या में कई नेताओं का नाम मुख्यमंत्री पद और कुछ का उप मुख्यमंत्री के लिए शुरू हो गया था। लेकिन मोदी, शाह और नड्डा की तिकड़ी ने सबको चौका दिया है। 11 दिसम्बर को दिल्ली से पर्यवेक्षक बनकर आए हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित अन्य दो ने बैठक शुरू की तो लोगों का मानना था कि शिवराज, नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य, प्रहलाद पटेल या फिर बीडी शर्मा मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। इन्हीं चेहरों में जो बच जाएंगे वह डिप्टी सीएम, स्पीकर एवं मंत्री पद को विभूषित करेंगे। 

लेकिन एक बार फिर भाजपा संगठन व संघ के करीबी रहे उज्जैन से विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को न केवल मुख्यमंत्री (MP New Cm mohan Yadav) बनाया गया, बल्कि विंध्य के कद्दावर नेता और ब्राम्हण चेहरे के रूप में जाने जाने वाले राजेन्द्र शुक्ल को डिप्टी सीएम (rajendra shukla deputy cm) बनाकर ब्रम्हाण मतदाताओं को मिशन 2024 में साधने का प्रयास किया गया है। 

विंध्य की खुशी की लहर

बहरहाल कुछ भी हो, लेकिन जैसे ही यह खबर विंध्य प्रदेश की राजधानी रही रीवा में पहुंची तो विंध्य समेत रीवा में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके निज निवास अमहिया से लेकर उनके जानने वाले लोगों के पास भी बधाई देने वालों का तांता लग गया। हो भी क्यों न। वर्ष 2003 के बाद से लगातार विंध्य ही एक ऐसा क्षेत्र रहा है जो कभी कांग्रेस की उपजाउ जमीन हुआ करती थी। जिसने 2003 से भगवा पकड़ा तो पूरा विंध्य भगवामय हो गया। 2018 के चुनाव में जहां विंध्य के 30 विधानसभा सीटों में 24 सीट भाजपा के पास तो कांग्रेस के पास 6 सीटें थी। 2023 के चुनाव में विंध्य ने पुनः भाजपा को 25 सीट देकर प्रदेश में बनी भाजपा सरकार के प्रचण्ड बहुमत में अपना अमूल्य योगदान दिया है।

धमाका इंडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल (rajendra shukla deputy cm) ने कहा कि विधायक दल की बैठक में वह भी गए थे। उन्हें इस बात का अनुमान नहीं था कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देंगे। श्री शुक्ल ने विंध्य की ओर से सभी नेताओं को आभार व्यक्त किया है। 

Tags

Share this story