जहाँ गए मुख्यमंत्री निपट गए वहां के कलेक्टर, अब क्या होगा रीवा का
MP Rewa News : रीवा जिला मुख्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज
MP Rewa News : वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav MP CM) लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने निर्देश उन्होंने शपथ लेते ही दिया था। अपराधियों पर नकेल कसने से लेकर भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा कई बार दिए जा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी प्रशासनिक अमला संभालने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लेकर अगर उनके रिपोर्ट कार्ड की ओर नजर दौड़ाए तो पता चलता है कि प्रदेश के जिस जिले मे मुख्यमंत्री का दौरा हुआ है वहां पर कुछ ना कुछ कार्यवाही हुई है। उदाहरण स्वरूप उज्जैन, गुना, जबलपुर कलेक्टर का बदला जाना है। 5 जनवरी 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री रीवा आ रहे हैं अब रीवा में क्या होगा यह तो समय ही बताएगा।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद अगर सीएम डॉक्टर मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav MP CM) के रिपोर्ट कार्ड की ओर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि प्रदेश के जिलों का दौरा तो उनका चल ही रहा है साथ ही अधिकारियों को निपटाने का दौर भी चल रहा है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन दौरे पर गए तो उज्जैन के कलेक्टर को हटाने की कार्यवाही कर दी। इसी तरह पता चलता है कि सीएम जब गुना गए तो गुना के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया। इसी तरह जबलपुर जाने के बाद जबलपुर के कलेक्टर को हटाया गया था। जिन कलेक्टरों पर मुख्यमंत्री द्वारा कार्यवाही की गई उन पर कार्यवाही करने का उचित और पर्याप्त कारण रहा है।
आम चर्चा की माने तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 5 जनवरी 2024 को रीवा आगमन हो रहा है। ऐसे में जन चर्चा होना स्वाभाविक है। कहने का मतलब यह की मुख्यमंत्री रीवा आ रहे हैं ऐसे में क्या रीवा के कलेक्टर को भी हटाया जा सकता है। या फिर किसी अन्य अधिकारी पर मुख्यमंत्री के कार्यवाही की गाज गिर सकती है। हो चाहे जो कुछ भी लेकिन प्रशासनिक अमले में यह चर्चा जोरों के साथ चल रही है।