रीवा का सुन्दरजा आम स्वाद और सुगंध के चलते देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रहा है।
रीवा के गोविंदगढ़ में एक बड़े पैमाने पर उत्पादित किया जाने वाला आम सुन्दरजा अपने सुगंध और स्वाद के लिए जाना जाता है। इसी वजह से बीते वर्ष जीआई टैग भी मिल चुका है। अब रीवा का यह आम विदेशी धरती में धूम मचा रहा है। रिपोर्ट की माने तो मलेशिया जैसे देश में इस आम की खूब डिमाण्ड है।
क्या है इसकी खूबियां
रीवा के गोविंदगढ़ में उत्पादित किया जाने वाला आम स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है। जानकार बताते है कि यह आम शुगर फ्री है। जिस वजह से इसे डायबटीज के मरीज भी खा सकते हैं। यह आम वजन में 250 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक का होता है। तो वहीं इसकी लम्बाई व चौड़ाई 13.5 सेमी से लेकर 7.5 सेमी तक होती है।
दूर-दूर से खरीदी करने आते हैं लोग
सुन्दरजा आम के व्यवसाय से जुड़े लोग बताते हैं कि यह विंध्य का बेहद पॉपुलर आम है। जिस किसी ने एक बार इस आम का स्वाद चख लिया वह इसे खरीदने दूसरी बार जरूर आता है। गोविंदगढ़ में इस आम को खरीदने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जो एक दो किलो नहीं बल्कि 10-10 किलो आम की खरीदी करके ले जाते हैं। बताया जाता है कि इस आम की सबसे अच्छी खूब यह है कि इसे लम्बे समय तक स्टोर किया जा सकता है। यह जल्दी खराब नहीं होता है। गोविंदगढ़ में इस आम का उत्पादन हर साल भारी मात्रा में किया जाता है। यह आम देश के विभिन्न शहरों के अलावा विदेशों तक निर्यात किया जाता है।
Tags
Share this story